7 सितंबर 2015 - 08:15
 भारत ईरान में भारी पूंजी निवेश का इच्छुक।

भारत ने ईरान में पूंजी निवेश पर बल दिया है।

भारत ने ईरान में पूंजी निवेश पर बल दिया है।
भारत का कहना है कि वह ईरान में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पूंजी निवेश करना चाहता है।
शिनहुआ समाचार एजेन्सी के अनुसार भारत सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि देश की कंपनियां, ईरान में खदान परियोजनाओं और पैट्रोकैमिकल के क्षेत्र में व्यापक पूंजी निवेश करना चाहती हैं।
उधर आर्थिक मामलों के ईरान के विदेशमंत्री के सलाहकार अहमद महदवी ने कहा है कि भारत सरकार का कहना है कि ईरान के चाहबहार और असलूये क्षेत्रों में खदान तथा पैट्रोकैमिकल परियोजनाओं पर भारतीय कंपनियां भारी पूंजी निवेश करने की इच्छुक हैं।
ज्ञात रहे कि भारत और ईरान के बीच व्यापारिक लेनदेन लगभग 14 अरब डालर है।  ईरान की ओर से को किया जाने वाला तेल निर्यात 7 अरब 500 मिलयन डालर है।